Powered By Blogger

Thursday, 25 September 2014

हर हरफ़ लिखा जाता है तेरे ख्याल से ..
लोग कहते हैं मेरा ख़याल अच्छा है.. !!

हर लम्हा बुन देते हैं तेरी ही यादों का
लोग कहते है शब्दों का जाल अच्छा है !!

लोहे दिल से लिखते हैं तेरे आने की खुशी..
कभी तेरे जाने का गम...,
लोग कहते हैं मेरा हर जज़्बात सच्चा है!!

मुस्कुरा देती हैं आँखें तेरा नाम आते ही
लोग कहते हैं सुख्न्वर का अंदाज़ अच्छा है!!

तुझ को लिखते हैं, तुझ को पढ़ते हैं,
तुझ से मोहब्बत, तुझ से ही उलझते हैं...
हमे तुझ से ही फ़ुर्सत नही
लोग कहते हैं तु मेरा इश्क़ पक्का है
मेरा प्यार का कारोबार अच्छा है !!- saira

No comments:

Post a Comment