Powered By Blogger

Saturday, 20 June 2015

कृष्ण-12

कृष्ण-१२
जा मैं तो सों न   बोलु,
घूँघट  के पट आज न खोलु
राधा संग रहो मगन तु ...माधव
मैं तो बिन सगरे  जगत में डोलूँ
जा मैं तो सों न बोलु .....
सरल सगज़ है प्रीत ये मोरी
बुझु न कोई लीला तोरी
काहे तुम मन बसों हो मोरे
नयनन में  तो  राधा तोरे
जा मैं तो सों न बोलु ....
क्या जानुं किन जुग की
मैं प्यासी ...
बनी रहू तुमरी ही दासी
तुमरे दर्श की हूँ अभिलाषी
फिर भी ....
 जा मैं तो सों न बोलु....
कान्हा  तुम तो आस हो मोरी
तुमरे हाथ मोरी प्रीत की डोरी
जा मैं तो सों न बोलु ....
करो जतन कोई  मो को मनवो
आज मेरे आंगन तुम आवो
पुष्प कोई और  कुमकुम लावो
मन व्याकुल को   तुम बहलावो
 जा मैं तो सो न बोलु....
कान्हा मैं तुम से ही तुम तक
तुम मो को ख़ुद में अब खोजो
खुद सों  रूठू जब तो संग रूठू
कैसे अपने प्राण सो छुटू...!!
 ©saira

Friday, 19 June 2015

आँखे ....

आँखे ....
आंखे भी जुबान रखती हैं
कुछ ख्व़ाब और अरमान रखती हैं
कभी कभी आँखे सवाल रखती हैं
और कभी जवाब और ला जवाब रखती हैं
आँखे सब दिल में रखती है
ये जहन से दिल तक की परवाज़ रखती है
आँखे खुद  में शबाब रखती हैं
 न थमने वाले सैलाब रखती हैं
गिरती हैं संभलती हैं ...
 और कभी कहीं जा के  लड़ती हैं
अजब जलवा हैं आँखों का के   सब पे गौर करती हैं
 झुक जाती हया से जनिब ए महबूब ये आँखे
आँखे बा क़ायदा मोहब्बत का एहतराम रखती हैं
बन सवार के उठती हैं ....जिस दिन आँखे   काजल से ..
उस पल अपनी पलकों पे मौत का सामन रखती है
कभी खामोश रहती हैं
कभी चिल्ला के कहती हैं "हम  आँखे हैं
 हर जज़्बे कीज़ुबान रखती हैं !!-©saira