तू ही तू!
लोग तोड़ेंगे, मरोड़ेंगे
होंसला
कभी बीच राह छोड़ जायेंगे ....
और सोचेंगे के वो जीत जायेंगे ..
लेकिन वो बशर जीतेंगे दिल खुदा का
जो उसकी रज़ा में मुस्कुराएंगे ..
हर लम्हां उस की धुन को गुन्गुनायेगें ....
तू ही तू है हर सु...
इन्सान में तु शैतान में तु
मेरी जीत में तू मेरी हार में तु
इश्क़ मोहब्बत रब है तु,
.तू ही तू!!!
- saira