Powered By Blogger

Monday, 25 May 2015

बाद मुद्दत ...!!

बाद मुद्दत ...!!
बाद मुद्दत के होसला किया उसने ..
आज मेरा नाम भी लिया उसने !
बाद मुद्दत के ....
मैंने उसकी नींदे उड़ाके रखीं हैं
पलक झपका  तो ये  भी कहा दिया  उसने ...!
 बाद मुद्दत के ....
खुशबू सा महकता रहा वो एसहास मेरा
मेरे दामन को भी  आज  छु लिया  उसने ..!!
बाद मुद्दत के ....
अहद ए इश्क वो यूं भी किये बैठा था
क्या कमाल आज मुझ से कह दिया उसने !
बाद मुद्दत के ....
घिरा रहता था वो  जाने  किन खाव्बों ख्यालों में ..
मेरे तस्वीर रख के कह दिया... तखलिया उसने
बाद मुद्दत के ....
वो चाँद तका करता था रातों को जाग  के
वस्ल की रात आई तो कहा  चाँद भी पा लिया उसने !!
- saira ©

No comments:

Post a Comment